फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : तालाब में डूबकर युवती की मौत, पिता ने मिर्गी का दौरा आने की कही बात

विज्ञापन
कारी कलवारी गांव में युवती की तलाश में जाल फेंकते ग्रामीण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा। क्षेत्र के कारीकलवारी गांव में सोमवार को एक युवती की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर शव तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। परिजनों ने युवती को मिर्गी के दौरे आने और इसी से तालाब में डूबने की आशंका जताई। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
कारीकलवारी गांव निवासी रफीक की बेटी यास्मीन (22) सोमवार की सुबह तालाब के किनारे भैंस बांधने गई थीं। इसी दौरान वह तालाब में गिर गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर पिता उसे खोजते हुए तालाब के किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्हें पानी में यास्मीन का दुपट्टा उतराता नजर आया। इस पर परिवार और गांव वालों को अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में जाल डालकर यास्मीन की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे जाल की मदद से बाहर निकाला गया।
तब तक पानी में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस से रफीक ने बताया कि यास्मीन को मिर्गी के दौरे आते थे। शायद भैंस बांधने के दौरान उसे दौरा पड़ा और वह तालाब में जा गिरी।
विज्ञापन

इससे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों ने यास्मीन के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। अगर परिजन कोई तहरीर देंगे, तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें