रनियां में हाईवे पर जली कार। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार शाम विसायकपुर के पास इटावा की तरफ जा रही कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं व चिंगारी उठती देख कार सवार डॉक्टर खिड़की से बाहर निकल आए। दमकल जवानों ने आग बुझाई। इस दौरान करीब बीस मिनट इटावा लेन पर आवागमन प्रभावित रहा।
आगरा निवासी डॉक्टर अरुण कुमार हाथरस के जिला अस्पताल में तैनात हैं। रविवार को वह किसी काम से कार से कानपुर आए थे। शाम को कानपुर से आगरा जा रहे थे। विसायकपुर पहुंचने पर शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई।
जानकारी पर अरुण खिड़की खोलकर उतर गए। सूचना पर पुलिस व माती से दमकल जवान फायर टैंकर लेकर पहुंचे और आग बुझाई। रनियां चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि डॉक्टर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वह दूसरे वाहन से आगरा रवाना हो गए। क्षतिग्रस्त कार बारा चौकी में खड़ी कराई गई है।