फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उर्वरक की 28 दुकानों में छापा, 14 नमूने भरे, पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कृषि समेत अन्य विभाग की चार संयुक्त टीमों ने शनिवार को जिले भर में उर्वरक की 28 दुकानों में एक साथ छापा मारा। इस दौरान टीनों ने उर्वरक के 14 नमूने भर कर जांच के लिए भेजे। वहीं, खामियों पर पांच दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव कृषि ने उर्वरकों की गुणवत्ता सुनिश्चित कर कालाबाजारी रोकने व निर्धारित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर शनिवार को चार संयुक्त टीमें गठित कर तहसीलवार उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा गया।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने तहसील डेरापुर व सिकंदरा में उर्वरक की 15 दुकानों में छापा मारकर छह नमूने भरे।

कहिंजरी में सौरभ द्विवेदी खाद भंडार में अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। जबकि श्री बालाजी न्यू ट्रेडर्स के अभिलेख व्यवस्थित नहीं मिले। इसपर कारण बताओ नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने तहसील मैथा क्षेत्र में उर्वरक की पांच दुकानों में छापा मारकर कर तीन नमूने भरे। खामी पर एक उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस दिया गया।

वरिष्ठ प्राविधिक सहायक व जिला कार्यक्रम अधिकारी की टीम ने तहसील भोगनीपुर व सिकंदरा में आठ दुकानों पर छापा मारकर पांच नमूने भरे। दो दुकानदारों को खामियों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। निजी एवं सहकारिता के उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर जोत-बही के आधार पर पीओएस मशीन से बिक्री के निर्देश दिए गए। स्टाक, वितरण रजिस्टर व स्टाक-रेट बोर्ड व्यवस्थित रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें