कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के पचलख गांव में घर की कच्ची दीवार ढहने से मलवे में दबकर किसान रामसेवक 50 की मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।