फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रसूलाबाद-कानपुर रोड पर लोडर की टक्कर से किसान की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कहिंजरी बाजार से घर जा रहे किसान को रसूलाबाद-कानपुर रोड पर लक्ष्मणपुर मोड़ के पास लोडर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में किसान को सीएचसी से हैलट रेफर किया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हंसपुर गांव निवासी किसान हरी लाल (65) साइकिल से कहिंजरी बाजार आए थे। लौटते समय रसूलाबाद-कानपुर रोड पर लक्ष्मणपुर मोड़ के पास लोडर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे हरी लाल सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

परिजन उन्हें सीएचसी ले गये, जहां से ईएमओ डॉ. सौरभ शाक्य ने हैलट रेफर किया है। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसा करने वाले लोडर को पकड़ लिया है। उसमें चार पड़िया और एक भैंसा लदा मिला। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें