फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोधेपुरवा में लगने लगे बिजली के पोल, जल्द रोशन होगा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। ब्लॉक के गोधे पुरवा में देश की आजादी के 76 वर्ष बाद भी विद्युतीकरण नहीं हुआ है। अमर उजाला ने दो दिन पूर्व यह खबर प्रकाशित की थी। यहां सर्वे कर बिजनेस प्लान से काम शुरू हो गया है। फिलहाल आठ पोल भेजे गए हैं। पोल लगाने का काम कराया जा रहा है। इससे जल्द ही गांव के रोशन होने की उम्मीद बंधी है। वहीं, लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर दूर जलालपुर के मजरा गोधे पुरवा गांव में आजादी के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। इससे यहां बच्चों को दीपक या फिर मोमबत्ती जलाकर पढ़ाई करनी पड़ती है।

ग्रामीणों की ओर से अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक कई बार फरियाद की गई लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका था। लोगों को विवाह आदि में उपहार में मिले बिजली उपकरण घर में सील पैक रखे हैं। गांव में बिजली पहुंचाने में अधिकारी भी उदासीन रवैया अपनाए हैं।
विज्ञापन


इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस गांव के नजदीक स्थित झम्मनपुर में पहले से विद्युतीकरण है। 12 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बिजली अधिकारी हरकत में आए।

उप खंड अकबरपुर के एसडीओ सतीष कुमार ने गांव का सर्वे किया और बिजली के आठ पोल पहुंचवा दिए। अब गांव में पोल लगाए जा रहे हैं। इससे जल्द बिजली आने की आस से ग्रामीणों में खुशी है।

गांव के श्याम नायक, कामता, हरिकिशन ने बताया कि गांव में आठ खंभे भेजे गए हैं। जबकि चार और खंभों की जरूरत है। बिजली अफसरों को अवगत कराया गया है। एक्सईएन पुखरायां कुलदीप यादव ने बताया कि पोल लगने के बाद तार लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें