फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : झमाझम बारिश से गांवों से शहर तक गलियां बनीं तालाब, जनजीवन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
रसूलाबाद में बारिश से सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम ने मंगलवार रात में अचानक करवट बदली और गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हुई। यह बुधवार को भी पूरे दिन रुक रुक कर जारी रही। इससे शहर से लेकर गांव तक की गलियां तालाब बन गईं। लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ा। कई जगहों पर घर गिरने की भी घटनाएं हुईं। वहीं, बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इन सब के बीच लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली।
विज्ञापन

मंगलवार की रात शुरू हुई बारिश से अकबरपुर तहसील परिसर के साथ कॉलोनी में भी जलभराव हो गया। ओवरब्रिज चौराहा, गांधी नगर व अयोध्यानगर, बीआरसी परिसर में जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। जैनपुर यूपीएसआईडीसी कॉलोनी के रास्तों पर भी जलभराव रहा।
रूरा के बाजार वार्ड में लोग पानी से होकर गुजरे। राजपुर क्षेत्र में बीआरसी, थाना मार्ग, सर्राफा बाजार और ब्लॉक कार्यालय परिसर में जलभराव रहा। जलनिकासी का प्रबंध नहीं होने से दरगाह वाली गली में लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया। थाना मार्ग पर तालाब सा नजारा दिखा।
विज्ञापन

क्षेत्र के पदमा बाजपेयी, आरिफ खान, मोहम्मद अहमद, रुकसाना, जैतून बेगम ने बताया कि घर में पनी भरने से संक्रामक बीमारी का खतरा बना है। मुखर्जी नगर में नाली निर्माण न होने से लोग परेशान हैं। अजय शुक्ला ने बताया कि नाली नहीं होने से पानी की निकासी नहीं होती है। ईओ प्रदीप पांडेय ने बताया कि स्टीमेट तैयार कराकर मंजूरी ली जाएगी।
तीन घंटे गुल रही जैनपुर उपकेंद्र की बिजली
झमाझम बारिश से जैनपुर में हाईवे किनारे बना नाला ओवरफ्लो कर गया। इससे उपकेंद्र में पानी भरने लगा। बुधवार सुबह कंट्रोल रूम तक पानी पहुंच गया। इससे सुबह 7.30 बजे बिजली बंद कर दी गई। करीब तीन घंटा बिजली गुल रही। सुबह सबमर्सिबल पंप नहीं चलने से लोगों के घरों में पानी की किल्लत रही। इस बीच पानी धीमा हो गया तो धीरे धीरे पानी कंट्रोल रूम से उतर गया। करीब तीन घंटा बाद 10.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। जेई अंबिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि जैनपुर कॉलोनी में कुछ पोल में करंट उतरने की शिकायत भी मिली थी। इसको लेकर बिजली बंद करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें