पुलिस ने कुछ देर में ही मंदिर में पथराव करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। तब करीब सवा घंटे बाद लोग शांत हुए। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि शराब पीकर पथराव करने का आरोपी दीपू संखवार गांव निवासी ही है। उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में मंदिर के पुजारी राजेश की तहरीर पर दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।