फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : मेडिकल कॉलेज के सामने अंडरपास बनाने के लिए भेजी गई डीपीआर, 35 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कुंभी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के सामने एनएचएआई कानपुर इटावा हाईवे के नीचे अंडरपास बनाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृत के लिए प्राधिकरण को भेजी गई है। अंडरपास बनने से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा होगा, वहां हादसों की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर स्थित कुंभी गांव के पास मेडिकल कॉलेज बनवाया जा रहा है। इसी साल सितंबर से यहां पढ़ाई शुरू होनी है। इससे यहां छात्रों के अलावा प्रोफेसर, पैरामेडिकल स्टाफ और जांच के लिए मरीजों की आवाजाही शुरू होगी।
अभी मेडिकल कॉलेज आने व जाने के लिए कुंभी से दो किमी आगे कट है। वहां से घूमकर या फिर उल्टी दिशा से होकर कॉलेज जाना पड़ता है। ऐसे में हादसे की पूरी संभावना रहती है। आने वाले समय में आवाजाही बढ़ेगी।
विज्ञापन

इसको देखते हुए सांसद देवेंद्र सिंह भोले और डीएम नेहा जैन ने एनएचएआई पीडी (परियोजना निदेशक) अमन रोहिल्ला व अन्य अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण के बाद अंडरपास बनाने पर सहमति दी थी। इस पर एनएचएआई के कंसल्टेंट से सर्वे कर डीपीआर तैयार की है।
अभी अंडरपास की लागत 35 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह 12 मीटर चौड़ा और चार मीटर ऊंचा होगा। इसकी डीपीआर एनएचएआई मुख्यालय (राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण) भेज दी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने पर टेंडर प्रक्रिया होगी और फिर काम शुरू होगा।
कानपुर-इटावा हाईवे के कुंभी गांव के पास बन रहे मेडिकल कॉलेज में आवाजाही के लिए अंडरपास बनाया जाना है। इसका डीपीआर तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे का काम शुरू होगा। - अमन रोहिल्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें