फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : राजपुर के अफसरिया गांव में नहीं दफनाएं मवेशियों के शव, नोच रहे कुत्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। अफसरिया गांव में गुरुवार को दो छुट्टा मवेशियों की मौत हो गई थी। जिम्मेदार अफसरों ने शवों को दफन कराने की जहमत नहीं उठाई। इसके चलते यहां मवेशियों के शवों को कुत्ते नोच रहे हैं।
विज्ञापन

अफसरिया गांव में बालू घाट जाने वाले मार्ग के पास एक बाग में गुरुवार को दो छुट्टा मवेशियों की मौत हो गई थी। रविवार को कुत्ते शवों को नोचते रहे। इधर, शवों से उठ रही बदबू से गांव के लोग परेशान है।
गांव के मुस्तकीम ने बताया कि शनिवार को वह राजपुर पशु चिकित्सालय में मवेशियों की मौत की सूचना देने गए थे। अस्पताल में ताला बंद होने पर राजपुर ब्लॉक के अफसरों को शव सड़ने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

उसके बाद भी पशु चिकित्सा विभाग की टीम शव को दफनाने नहीं पहुंची है। राजपुर पशु अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव सक्सेना ने छुट्टा मवेशियों के शव पड़े होने की जानकारी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि पंचायत सचिव से बात करके मवेशियों के शवों को दफन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें