अकबरपुर-माती रोड में छात्रों से बात करतीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में अकबरपुर-माती रोड पर मंगलवार दोपहर एक बाइक में तीन छात्रों को सवार देखकर डीएम ने गाड़ी रुकवा ली। छात्रों के अभिभावकों से बात करके के साथ उन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। सही उम्र होने पर लाइसेंस बनवाकर ही बाइक चलाने की बात कही।
डीएम नेहा जैन ने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण के लिए जाते समय अकबरपुर माती मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय और माउंटेन व्यू विद्यालय के तीन छात्र एक बाइक पर सवार दिखे। इस पर उन्हें रोककर अभिभावरों से फोन के माध्यम से वार्ता की और समझाया कि बच्चों के जीवन से खिलवाड़ न करें।
बिना हेलमेट और सड़क सुरक्षा के नियम का पालन अवश्य कराएं। डीएम ने बीएसए और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में बाइक से आने वाले छात्र-छात्राओं को नियमों का पाठ पढ़ाएं और उसका पालन भी कराएं। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर कार्रवाई करें।