फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : मॉडल ग्राम पंचायत छतेनी का डीएम ने किया निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराज

विज्ञापन
गंदगी और टूटे टाइल्स देख नाराजगी जतातीं डीएम। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। मलासा ब्लॉक की मॉडल ग्राम पंचायत छतेनी का शुक्रवार को डीएम नेहा जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी देखा। बच्चों से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषाहार वितरण के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

शासन से उपलब्ध कराई गई पुस्तक के संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका से पूछताछ की। सही उत्तर न मिलने पर नाराजगी जताते हुए पुस्तक का अध्ययन करने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता कर प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी ली। गांव की गलियों व नालियों में गंदगी देख नाराजगी जताई और सफाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी नेहा जैन ने छतेनी गांव में कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां 190 छात्रों में 128 उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक को बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सचिव बोस्की शर्मा व प्रधान अब्दुल हमीद से पुताई के क्षतिग्रस्त टाइल्स सही कराने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से विषयों के संबंध में जानकारी ली। रसोइघर का निरीक्षण कर रसोइए से ड्रेस व वेतन भुगतान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बीएसए को समय से भुगतान कराने व ड्रेस मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके बाद गांव के पंचायत भवन का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनी।
गांव में चल रहे नौ स्वयं सहायता समूहों के संबंध में जानकारी ली। छतेश्वरी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष उपमा सचान ने बुकनू, मसाले और दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनने वाला बेसन दिखाया।
उन्होंने अधिकारियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी, प्रधान व सचिव से कहा कि गांव में खेल के मैदान के लिए जगह चिह्निक कराएं।
उन्होंने इसी तरह ब्लॉक के आठ मॉडल गांवों का चयन कर बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने को कहा। गांव में पैदल भ्रमण कर नाली, खड़ंजा, साफ -सफाई, चकरोड देखा।
गली में गंदगी का ढेर देख कर नाराजगी जताई और सफाई के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय के जर्जर पुराने भवन को हटवाकर वहां प्रेरणा हाट बनवाने को कहा। प्लास्टिक संग्रहण, नेडप कंपोस्ट के गड्ढे, सिल्ट कैचर, सोख पिट देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें