फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का हाल देखकर डीआईओएस खफा

Wed, 07 Jan 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन अवकाश के बाद लगभग 10 दिन बाद खुले राजकीय विद्यालय रसूलाबाद का हाल देखकर जिला विद्यालय निरीक्षक का पारा गर्म हो गया।
विज्ञापन


छुट्टी के बाद पहले दिन खुले विद्यालय में प्रधानाचार्य समेत 5 शिक्षक मौके से नदारद मिले। इस पर उक्त शिक्षकों के खिलाफ अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने की कार्रवाई की जा रही है।

जनपद में लगभग 25 तारीख से शीतकालीन अवकाश का दौर जारी रहा। मंगलवार को सभी विद्यालय खोले जाने के आदेश थे।

लेकिन रसूलाबाद के राजकीय बालिका इंटर कालेज की घनघोर लापरवाही उस समय नजर आई। जब जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल औचक निरीक्षण करने कालेज पहुंचे।

कालेज का हाल देख वह भौचक्के रह गए। विद्यालय में प्रधानाचार्य समेत 5 शिक्षक नदारद पाए गए। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक का पारा गर्म हो गया।

उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पलता, शैलजा सिंह, सुप्रिया पांडेय, नीलम त्रिवेदी आदि का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोके जाने की बात कही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें