फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : नहीं आए बचाव पक्ष के अधिवक्ता, बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे के मामले की सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिकरू कांड के मुख्य मामले में आरोपी खुशी दुबे के केस की सुनवाई मंगलवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता के अदालत में उपस्थित नहीं होने से टल गई। मामले में अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

दो जुलाई 2020 को हुए बिकरू कांड में पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को भी आरोपी बनाया था। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 13 पॉक्सो एक्ट शैलेंद्र कुमार वर्मा की अदालत में चल रही है।
मामले में अभियोजन के गवाह दरोगा कुंवरपाल से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है। विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को कानपुर नगर में लायर्स एसोसिएशन का मतदान होने के कारण बचाव पक्ष के अधिवक्ता अदालत नहीं आ सके। इससे सुनवाई टल गई। इस दौरान खुशी कोर्ट में उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें