फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 18 Jun 2023 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: उपनिरीक्षक शशिकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में मूसानगर कस्बे के सरायं मोहल्ला निवासी एक युवक का शव शनिवार को घर के बगल में लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, युवक की मौत पर परिजन बिलखते रहे।

विज्ञापन

सरायं निवासी छेदीलाल (42) खेती किसानी करते थे। शनिवार को उनका शव घर के बगल में लगे नीम के पेड़ पर लटका मिला। घर के पास से निकले लोगों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। इस पर पत्नी सुनीता, पुत्री लता, पुत्र आनंद, शिवाकांत समेत अन्य परिजन बिलख पड़े।
छेदीलाल को फंदे से उतार कर परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉ. अनूप सचान ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ सूचना पुलिस को दी। उपनिरीक्षक शशिकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें