कानपुर देहात में मूसानगर कस्बे के सरायं मोहल्ला निवासी एक युवक का शव शनिवार को घर के बगल में लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, युवक की मौत पर परिजन बिलखते रहे।
सरायं निवासी छेदीलाल (42) खेती किसानी करते थे। शनिवार को उनका शव घर के बगल में लगे नीम के पेड़ पर लटका मिला। घर के पास से निकले लोगों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। इस पर पत्नी सुनीता, पुत्री लता, पुत्र आनंद, शिवाकांत समेत अन्य परिजन बिलख पड़े।
छेदीलाल को फंदे से उतार कर परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉ. अनूप सचान ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ सूचना पुलिस को दी। उपनिरीक्षक शशिकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।