फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फतेहपुर में हुए हादसे में डीसीएम चालक की मौत, फैक्टरी गेट पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। क्षेत्र के उमरन स्थित एक कंपनी के डिपो से एक डीसीएम चालक माल लोड करके फतेहपुर गया था। शनिवार की रात वहां हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर फैक्टरी गेट पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर रनियां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। डिपो प्रबंधन व मृतक के परिजनों के समझौते की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के उमरन गांव निवासी जय सिंह (40) उमरन के पास स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड डिपो में डीसीएम चालक था। गुरुवार को जय सिंह डीसीएम में माल लोड कर फतेहपुर गया था। शनिवार की रात वहां हुए मार्ग हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

स्थानीय पुलिस ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद हादसे की परिजनों को सूचना दी थी। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान जयसिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर डिपो पहुंचे और गेट में रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी कपिल दुबे व दरोगा प्रभाकर यादव दलबल के साथ पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया।


मृतक के भाई यदुनाथ ने पुलिस को बताया कि भाई चार वर्षो से डिपो में डीसीएम चालक थे। पति की मौत पर पत्नी संगीता, बेटी साक्षी, बेटा शिवांग समेत परिवार के सभी लोगों का रोकर बुरा हाल रहा।

थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि कंपनी प्रबंधन व मृतक के परिजनों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही है। घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें