रनियां में उमरन के पास डीसीएम ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बेटी अरबिया (10) सड़क किनारे जा गिरी। वहीं, बाइक समेत इकबाल व पत्नी महजबी (35) डीसीएम के नीचे फंसकर 20 मीटर तक घिसटते चले गए।
कानपुर देहात में रनियां थाना क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर बारा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती डीसीएम के नीचे फंस कर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। वहीं, बेटी हाईवे के किनारे सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
लोगों के शोर मचाने पर चालक डीसीएम रोककर भाग गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं, घायल पिता व बेटी को जिला अस्पताल से हैलट रेफर किया गया। कानपुर नगर में कल्याणपुर के नारामऊ निवासी इकबाल (45) परिवार के साथ रूरा स्थित ननिहाल में एक शादी में शामिल होने बाइक से आ रहे थे।
रनियां में उमरन के पास डीसीएम ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बेटी अरबिया (10) सड़क किनारे जा गिरी। वहीं, बाइक समेत इकबाल व पत्नी महजबी (35) डीसीएम के नीचे फंसकर 20 मीटर तक घिसटते चले गए। लोगों के शोर मचाने पर चालक डीसीएम रोककर भाग गया।
पुलिस ने दंपती को बाहर निकाला। तब तक महजबी की मौत हो गई। घायल पिता और बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।