फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विद्यालय में बच्चों से लगवाई झाड़ू, बीईओ ने प्रधानाध्यापक से जवाब किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। शहबाजपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाई जा रही है। इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। जानकारी पर बीईओ ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार शहबाजपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से स्कूल की सफाई कराई जाती है। शिक्षक और रसोईयां विद्यालय में आकर बैठ जाते हैं और बच्चे झाड़ू लगाते हैं। इसके बाद पढ़ाई होती है।

इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसको संज्ञान में लेकर बीईओ मनोज कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने पर मौजूद सहायक अध्यापिका ने बड़े बच्चों से झाड़ू लगवाने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने बताया कि विभागीय निर्देश में भी बड़े बच्चों से झाडू लगवाने को अनुचित नहीं माना गया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें