फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लोडर की टक्कर से बालक की मौत, मुआवजे की मांग कर परिजनों ने जाम की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के बहरई मोड़ के पास लिंक रोड पर देर शाम लोडर की टक्कर से बालक की मौत हो गई। मुआवजे की मांग कर परिजनों ने गांव के पास ही सड़क जाम कर दी। सूचना पर कई थानों से पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने के बाद परिजन मौके से हटे।
विज्ञापन


बहरई गांव निवासी कमलेश कठेरिया ने बताया कि मंगलवार की शाम घर के बाहर बेटा ओमजी (6) खेल रहा था। उसी समय बरौर से मुंगीसापुर की ओर बिजली का सामान लाद कर जा रहे लोडर ने टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल होने पर पुलिस ने उसे देवीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. अमित निरंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बिलख पड़े। इसके बाद मुआवजे की मांग रप शव को लिंकमार्ग पर रख जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर बरौर, भोगनीपुर, डेरापुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा कर शांत कराया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के पिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें