कानपुर देहात। जिला अस्पताल के चिकित्सकों में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। दो जनरल फिजिशियन और दो हड्डी रोग विशेषज्ञों के बाद अब चेस्ट फिजिशियन भी मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए।
जिला अस्पताल में सबसे पहले फिजिशियन डॉ. अराधना कोरोना संक्रमित मिली थीं। इसके बाद डॉ. प्रतीक, डॉ. राहुल ऋषि, डॉ. आरके गौतम संक्रमण की चपेट में आए। सोमवार देर रात डॉ. एपी सिंह की अचानक तबीयत खराब हुई तो उन्होंने जिला अस्पताल में एंटीजन किट से जांच कराई।
इसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए। इस पर उन्होंने आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया है। सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि एंटीजन जांच में डॉ. एपी सिंह संक्रमित मिले थे। इस पर उन्हें अवकाश दिया गया है। बुधवार तक आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट भी आ जाएगी। वहीं, डॉ. यतेंद्र ने बताया कि मंगलवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला।