मूसानगर में तिरंगा यात्रा निकालते कैबिनेट मंत्री। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
कानपुर देहात के पुखरायां में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाल कर जनजागरण किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने घर घर में तिरंगा फहराने की अपील की। अमरौधा के पंडित कालूराम शास्त्री स्मारक से कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बाइक रैली निकाली। यहां कमल मेहरोत्रा, विकास मिश्र, शैलेंद्र कुशवाहा, आशीष राठौर, हरेंद्र सिंह शामिल हुए।
पुखरायां कस्बे में आरएसजीयू इंटर कॉलेज में नेक द्वार संस्था ने तिरंगा वितरित किए। यहां संदीप बंसल, डॉ. धीरेंद्र सचान, प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, प्रधानाचार्य अखिलेश द्विवेदी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत गौरीकरन में प्रधान चंद्रशेखर द्विवेदी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यहां रवि शुक्ल, ज्योति देवी, समूह सखी की महिलाएं व छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। मूसानगर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरमोहन गुप्ता, नीरज पांडेय, विद्या सागर त्रिपाठी, राजेन्द्र अग्रवाल ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली।
वहीं, खूबलाल चंदकली इंटर कॉलेज से छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री के निजी सचिव राजेंद्र निषाद, बीएन सिंह, रमेश यादव मौजूद रहे। बरौर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और तिरंगा यात्रा प्रभारी जितेंद्र सिंह गुड्डू ने पद यात्रा निकाल कर जनजागरण किया।