फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : माती से प्रयागराज के बीच जल्द शुरू होगी बस सेवा, अभी जाना पड़ता कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती डिपो और प्रयागराज के बीच जल्द ही बस सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए सहारनपुर से दो बस डिपो पर भेजी जा रही हैं। माती डिपो में अभी 15 बसे हैं। यह लखनऊ, दिल्ली, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, अलीगढ़, कन्नौज, गोरखपुर सहित अन्य स्थानों की ओर जाती हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के लिए अभी तक डिपो से कोई साधन नहीं था। इस वजह से यात्रियों को पहले कानपुर और फिर वहां से प्रयागराज जाना पड़ता था। इससे यात्रियों का समय बर्बाद होने के साथ लगेज लेकर दौड़ लगानी पड़ती थी।
इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने प्रयागराज के लिए सीधी सेवा शुरू करने के लिए माती डिपो को दो बसें दी हैं। यह बसें सहारनपुर से आ रही हैं। इसके बाद डिपो में बसों की संख्या 17 हो जाएगी। यह सेवा शुरू होने से प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर, फतेहपुर, असोथर, हुसैनगंज, कौशांबी के लिए भी लोग यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले से प्रयागराज के लिए बस चलाई जानी है। शासन की ओर से दो बस डिपो को दी गई हैं। वह जल्द सहारनपुर से आ जाएंगी। - सुरेश कुमार, माती डिपो प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें