फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat ः बोरवेल के गड्ढे में गिरा सांड़, पुलिस ने जेसीबी से खोदाई कर बाहर निकाला

विज्ञापन
बोरवेल के गड्ढे में गिरा सांड़। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना के चक्केपुरवा गांव में बोरबेल के गड्ढे में रविवार को एक सांड़ गिर गया। सूचना पर पहुंची मंगलपुर पुलिस ने जेसीबी से खोदाई कराकर फंसे सांड़ को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

मंगलपुर क्षेत्र के चक्केपुरवा गांव निवासी प्रेमचंद्र के बोरबेल के गड्ढे में रविवार को एक सांड़ गिर गया। जानकारी पर किसानों ने सूचना पुलिस को दी। पहले रस्सी में फंसाकर सांड़ को निकालने का प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिली।
इसके बाद एक तरफ से जेसीबी से खोदाई कराकर सांड़ को सुरक्षित निकाल लिया गया। मंगलपुर एसओ एसके मिश्र ने बताया कि जेसीबी से खोदाई कर लोगों की मदद से सांड़ को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें