फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: सूबेदारगंज जम्मू मेल के ब्रेक डाउन, रूरा स्टेशन पर रुकी ट्रेन, मरम्मत के 15 मिनट बाद हुई रवाना

Sat, 02 Aug 2025 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: रूरा स्टेशन के पास सूबेदारगंज जम्मू मेल में ब्रेक डाउन होने से ट्रेन 15 मिनट के लिए रुक गई। ब्रेक की तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
सूबेदारगंज जम्मू मेल के ब्रेक हुए डाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में सूबेदारगंज से कटरा जम्मू जा रही सूबेदारगंज श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा जम्मू मेल में शुक्रवार दोपहर अचानक तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन के ब्रेक डाउन होने के कारण चालक को इसे रूरा स्टेशन के पास रोकना पड़ा। यह घटना दोपहर एक बजकर 43 मिनट पर हुई, जब चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रेलवे ओवरब्रिज के पास रोका। करीब 15 मिनट तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों ने तकनीकी खामी को ठीक करने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें