फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : 16 सरकारी अस्पतालों में आज से लगेगी बूस्टर डोज, तैयारियों पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में छह माह पहले कोविड टीके की दूसरी डोज लगवा चुके लोगों को शुक्रवार से बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके लिए 15 जुलाई से 30 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा। 16 सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से अभी तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्करों और बुजुर्गों को ही बूस्टर डोज लगाई जा रही थी। अब शासन से छह माह पहले कोविड टीके की दूसरी डोज लगवा चुके लोगों को भी बूस्टर टीका लगाने के आदेश दिए गए हैं।
इसके तहत जनपद में तीन माह 15 दिन तक अभियान चलाकर बूस्टर डोज लगाने की रूपरेखा बनाई गई है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि 18 से 59 वर्ष की उम्र के लोग जिला अस्पताल, नौ सीएचसी और छह पीएचसी में जाकर निशुल्क बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

इन स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगी बूस्टर डोज
जिला चिकित्सालय, सीएचसी अकबरपुर, रूरा, डेरापुर, झींझक, रसूलाबाद, पुखरायां, देवीपुर, हवासपुर संदलपुर, सिकंदरा, पीएचसी अमरौधा, राजपुर, मैथा, सरवनखेड़ा, रनियां, गजनेर में बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें