फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: रेलवे ट्रैक पर मिला ललितपुर में तैनात पुलिसकर्मी का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 02 Feb 2026 06:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिलौची स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार साढ़े तीन बजे के करीब एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने ट्रेन से कटकर युवक की मौत होने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान राघवेंद्र सिंह सेंगर (40) निवासी तिलौची थाना गजनेर के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर कुलदीप सिंह तोमर ने जांच पड़ताल की। जानकारी पर परिवार के लोग जा पहुंचे। पुलिस को परिवार के लोगों ने बताया कि राघवेंद्र ललितपुर में आरक्षी पद पर तैनात थे। इस समय डायल 112 में ड्यूटी कर रहे थे। वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा, आत्महत्या को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें