फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में टकराया बाइक सवार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Jun 2023 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम कानपुर नगर में होगा, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में औरंगाबाद गांव के पास गुरुवार रात एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे शिवली सीएचसी भेजा गया। जहां से डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया।

विज्ञापन

जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिठऊपुरवा गांव के मजरा केशीपुरवा गांव निवासी राजू राजपूत (42) एक होटल में हलवाई का काम करता था। गुरुवार को वह बाइक से बिना हेलमेट लगाए शादी समारोह से घर लौट रहा था।
औरंगाबाद गांव के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे वह पीछे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे शिवली सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया भाई सुमित ने बताया कि वहां देर रात इलाज के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद से पत्नी सुषमा, पुत्री पूजा, छोटी, काजल और परी का रो-रो कर बुरा हो गया। कोतवाल जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम कानपुर नगर में होगा, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेटी के हाथ पीले न कर सका पिता
राजू की बड़ी बेटी पूजा की शादी 11 जून को होनी है। उससे पहले ही मार्ग दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पत्नी सुषमा रो रोकर कहती रही कि अब बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे। मौके पर लोग इस पर चर्चा भी करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें