कानपुर देहात में कांग्रेस की ओर से बजरंग दल को पीएफआई संगठन से जोड़े जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हंगामा किया। अकबरपुर के शुक्ल तालाब मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कांग्रेस का पुतला फूंकने का प्रयास किया, तो पुलिस से नोकझोंक हो गई।
पुलिस के पुतला छीनने के बाद कार्यकर्ता राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीए को सौंप कर लौट गए। बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव शुक्ला की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता शुक्रवार को शुक्ल तालाब परिसर में बने मंदिर में इकट्ठा हुए। यहां पुलिसकर्मियों ने पुतला कब्जे में ले लिया।
इसके नाराज कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद फिर कुछ कार्यकर्ता पुतला लेकर पहुंचे और फूंकने का प्रयास किया, तो पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिसकर्मियों के पुतला छीन लेने पर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम डाॅ. पूनम गौतम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।