फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार की टक्कर से मोपेड़ सवार बुजुर्ग की जान गई, परिजनों ने मार्ग जाम कर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव के सामने कानपुर झांसी हाईवे पार कर रहे मोपेड़ सवार बुजुर्ग की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस कार लेकर चौकी चली गई। इससे नाराज परिजनों ने मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हंगामे से हांसेमऊ से छतेनी गांव के बीच एक घंटे तक भोगनीपुर से कानपुर जाने की लेन बंद रही।

कानपुर नगर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के दतारी गांव निवासी रामशंकर (65) रविवार को मोपेड से भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव स्थित ससुराल आए थे। लौटते समय गांव के सामने कानपुर झांसी हाईवे पार करने के दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे हेलमेट दूर जा गिरा और सिर पर चोट लगने से बुुजुर्ग की मौके पर गिरकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस पर कार छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। वहीं, सूचना पर परिजन बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।

इसी बीच देवीपुर चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने कार को कब्जे में लेकर चौकी भिजवा दिया। इससे नाराज परिजनों ने कार और चालक को मौके पर लाने की मांग करते हुए हाईवे में जाम लगाकर हंगामा किया। लोगों ने पुलिस को शव उठाने से भी मना कर दिया।

जानकारी पर भोगनीपुर कोतवाली सहित अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। एसडीएम महेंद्र कुमार और सीओ तनु उपाध्याय ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आवागमन सामान्य कराया। रामशंकर की मौत से पत्नी गंगावती और बेटा समरजीत सहित अन्य परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें