फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सूचना के 40 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस, घर पर हो गया प्रसव, नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। इकघरा गांव में बुधवार की शाम सूचना देने के 40 मिनट बाद एंबुलेंस गर्भवती को लेने के लिए गांव पहुंची। देरी की वजह से गर्भवती का घर में ही प्रसव हो गया। इस दौरान नवजात की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इकघरा गांव निवासी प्रहलाद की पत्नी दीपिका (22) को बुधवार देर शाम प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने गांव की आशा कार्यकर्ता तारा देवी को सूचना देेने के साथ ही 108 व 102 एंबुलेंस पर कॉल कर सहायता मांगी।

प्रहलाद ने बताया कि करीब 40 मिनट बाद एंबुलेंस गांव आई। तब तक दीपिका का घर में ही प्रसव हो गया। इसके बाद नवजात बेटी की हालत बिगडऩे लगी। इस पर नवजात को प्रसूता के साथ सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां ईएमओ डॉ रवि प्रकाश सोनी ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सूचना देने के बाद आशा कार्यकर्ता व एंबुलेंस करीब 40 मिनट बाद उसके घर पहुंचे।

अगर समय से सहायता मिल जाती तो नवजात की मौत न होती। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें