फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बेटियों से विवाद के बाद महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। मंगलपुर के रेवा गांव में बेटियों से कहासुनी के बाद महिला ने खुद पर केरोसिन ऑयल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में आसपास के लोग उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर कानपुर नगर के हैलट चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। हैलट में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलपुर के रेंवा गांव निवासी माया देवी (45) दो बेटियों संगीता (18) व दीपमाला (10) के साथ रहती थी। बेटा अजय कुमार उर्फ मोनू उदयपुर राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता हैं। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से माया मजदूरी करके परिवार का पेट पालती थी।
गुरुवार की सुबह माया की किसी बात पर बेटियों से कहासुनी हो गई। इससे नाराज माया ने घर में रखा केरोसिन खुद पर डालकर आग लगा ली। धुआं उठता देखकर आसपास के लोग दौड़कर घर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद माया को लेकर सीएचसी हवासपुर गए।
विज्ञापन

वहां से डॉ. केदारनाथ ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल से कानपुर नगर के हैलट अस्पताल भेजा गया। हैलट में इलाज के दौरान माया की मौत हो गई। चौकी प्रभारी संदलपुर दिनेश चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें