फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने टोल का बूथ तोड़ा, कर्मी घायल

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ टोल बूथ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात । बारा टोल पर मंगलवार शाम सवा सात बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नौ नंबर टोल बूथ की केबिन में टक्कर मार दी। इससे बूम टूटने के साथ केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में बैठे कर्मी रामगढ़ बिहार निवासी करूणाकर पांडेय को मामूली चोटें आईं। कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी। बारा चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने बताया कि टोल प्रबंधन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। टोल मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें