ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ टोल बूथ।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात । बारा टोल पर मंगलवार शाम सवा सात बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने नौ नंबर टोल बूथ की केबिन में टक्कर मार दी। इससे बूम टूटने के साथ केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में बैठे कर्मी रामगढ़ बिहार निवासी करूणाकर पांडेय को मामूली चोटें आईं। कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी। बारा चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने बताया कि टोल प्रबंधन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी। टोल मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।