फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक में पलटते बची ऊंचाहार एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर से दिल्ली जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस रविवार की रात झींझक स्टेशन के पास पलटते बची। बताया गया है कि अचानक इंजन के सामने मवेशी आने से चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया था। ट्रेन के पहियों के चपेट में आने से ट्रैक पर पड़ी गिट्टी उछल कर बोगी के भीतर पहुंच गईं। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों ने बोगी की दरवाजे बंद कर लिए। जैसे ही ट्रेन की स्पीड कम हुई, तो यात्री उतर कर ट्रैक पर आ गए। इसके बाद ट्रेन रुक गई। करीब 15 मिनट बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। ट्रेन में सवार यात्री झींझक निवासी विवेक ने बताया कि ट्रेन रूरा से झींझक की तरफ जा रही थी। झींझक स्टेशन के पास खंभा नंबर 107/13 और 15 के बीच तेज ट्रेन अचानक चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर यात्रियों को झटका लगा। इसके साथ ही ट्रैक पर पड़ी गिट्टी उछल कर बोगी के भीतर आ गईं। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अनहोनी के डर से यात्रियों ने बोगी के दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद ट्रेन को स्पीड कम हुई तो यात्रियों को ट्रेन पलटने का डर लगा। इस पर कई यात्री चलती ट्रेन से कूद गए। चालक ने भी ट्रेन रोक ली। ट्रेन को चेक करने के बाद गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें