फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जहरीली शराब बनाने और बेचने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। जहरीली शराब बनाने और बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन



शिवली थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि किसी अपराधी के आने की सूचना पर इंस्पेक्टर अपराध अब्दुल कलाम ने टीम के साथ शाहपुर बलुआपुर मार्ग पर प्रतापपुर गांव के पास घेराबंदी लगाई।

वहां पहुंचे विकास गुप्ता ने पुलिस कर्मियों को देखकर फायर झोंक दिया। इसके बाद मौके से भाग रहे विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व दो कारतूस मिले है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरीली शराब बनाने और बेचने के मामले में सचेंडी थाने कानपुर नगर में उसके खिलाफ मामला दर्ज है। विकास कानपुर नगर के बिधनू क्षेत्र के चौराही गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें