फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : जिला पंचायत सदस्य के ढाबे पर काम कर रहा किशोर तंदूर की भट्टी में गिरकर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। झींझक रोड पर स्थित एक जिला पंचायत सदस्य के ढाबे पर काम करने के दौरान किशोर तंदूर में गिर कर झुलस गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट रेफर किया गया।
विज्ञापन

निराला नगर निवासी मेघनाथ का बेटा अमित कुमार (15) कस्बे के झींझक रोड पर स्थित एक जिला पंचायत सदस्य के ढाबे में काम करता है। गुरुवार सुबह वह तंदूर से रोटी निकालते समय उसी में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया।
सहकर्मी उसे सीएचसी ले गए। वहां ईएमओ डॉ. बृजेश कुमार ने हालत चिंताजनक देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उपायुक्त श्रम अवधेश कुमार ने बताया कि ढाबा संचालक के खिलाफ बाल मजदूरी कराने पर नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें