फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छुईया नाले में दोस्तों के साथ नहा रहे किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद थानाक्षेत्र के छुईया नाला में मंगलवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाते समय एक किशोर डूब गया। जानकारी पर परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में पानी से बाहर निकाला और रसूलाबाद सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


समायूं निवासी किसान सुशील मिश्रा का बेटा विष्णु (13) गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। मंगलवार को वह मवेशी चराने के लिए दोस्तों के साथ छुईया नाले के पास गया था।

वहां सभी दोस्त नहाने के लिए नाले में उतर गए। इस दौरान गहराई में जाने से विष्णु डूबने लगा। यह देख उसके दोस्त चिल्लाए। इस पर कुछ ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने विष्णु को पानी से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मां रेखा, छोटा भाई देवा व बहन शालू और मालू बिलखने लगीं। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिली सूचना पर उप निरीक्षक शीलेश कुमार को समायूं गांव भेजा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें