उसे पालने के लिए मिर्जापुर घर ले जा रहा था। इधर, भीमसेन जीआरपी प्रभारी गौरव तिवारी व मानव तस्करी निरोधक थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भी शाम को गजनेर थाने पहुंचे। इसके बाद थाने की महिला दरोगा व बाल संरक्षण अधिकारी अतर सिंह की देखरेख में बच्ची का मेडिकल कराया।
थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया की आरोपी व बच्ची को जीआरपी व बाल संरक्षण अधिकारी के सुपुर्द किया गया है। घटना झांसी रेलवे स्टेशन की है। हिरासत में लिए अधेड़ व बरामद बच्ची को झांसी रेलवे पुलिस को सौंपा जाएगा।