फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : रिंद नदी पार करके खेत से फसल लेने जा रहा किसान पानी में डूबा

विज्ञापन
रिंद नदी में डूबे किसान की तलाश करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। खेत से तिल की फसल लेने के लिए रिंद नदी पार कर जा रहे कमसिया मानपुर गजेन निवासी किसान तेज धारा में बह गया। ग्रामीणों व परिजनों ने नदी में जाल डाला, लेकिन किसान का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

कमसिया मानपुर गजेन निवासी रामकिशोर दुबे खेतीबाड़ी करते थे। उन्होंने गांव से गुजरी रिंद नदी के दूसरी तरफ स्थित एक खेत को बटाई पर ले रखा था, जिसमें तिल की बोआई की थी। रामकिशोर अक्सर नदी पार करके खेतों में काम करने जाते थे।
मंगलवार को वह खेत में पड़ी तिल की फसल को बोरियों में भरकर लाने के लिए नदी पार कर जा रहे थे। नदी में तेज बहाव के चलते वह खुद को नहीं संभाल सके और पानी में बह गए। काफी देर तक रामकिशोर खेत नहीं पहुंचे, तो बटाईदार ने इसकी सूचना घरवालों को दी।
विज्ञापन

तब खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने नदी में रौली गांव के पास जाल डाला भी डाला है। पुलिस को भी रामकिशोर के नदी में डूबने की सूचना दी गई है।
रामकिशोर के लापता होने से पत्नी सत्यवती, बेटे उमाशंकर, चंद्र प्रकाश, मनोज व कमलेश का रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। किसान की तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें