फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : कोरोना से बचाव के लिए 227 केंद्रों पर चला महाअभियान, 20697 ने लगवाई बूस्टर डोज

विज्ञापन
अकबरपुर सीएचसी में बूस्टर डोज लगवातीं राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में कोरोना से बचाव के लिए रविवार को बूस्टर डोज लगाने का महाअभियान शुरू किया गया। 227 केंद्रों पर 20697 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। अकबरपुर सीएचसी में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने बूस्टर डोज लगवाई। वहीं, मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में महिलाएं वैक्सीन लगवाने में आगे रहीं।
विज्ञापन

अकबरपुर सीएचसी पहुंची राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बूस्टर डोज लगाने के महाअभियान का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने बूस्टर डोज लगवाई। इसके साथ ही लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह, अधीक्षक डॉ. आईएच खान सहित अन्य मौजूद रहे। अकबरपुर ब्लॉक के बारा, राजपुर ब्लॉक के खासबरा व बस्ती में लगाए गए कैंप में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

झींझक सीएचसी में आयोजित वैक्सीनेशन के महाअभियान में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बूस्टर डोज लगवाने के बाद लोगों ने खुशी जताई। कस्बे के कन्हैया पोरवाल व कंचौसी पीएचसी में अनिल भदौरिया व संतोष प्रताप सिंह ने बूस्टर डोज लगवाकर अभियान की शुरुआत की।
वैक्सीनेशन के महाअभियान के तहत 227 केंद्रों पर 20 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगवाने का लक्ष्य रखा था। लोगों में इसके प्रति उत्साह भी दिखा। लक्ष्य से ज्यादा 20697 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें