अकबरपुर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में रविवार को प्रारंभिक आर्हता परीक्षा (पीईटी) दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। सभी 16 केंद्रों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। जबकि अफसर भ्रमण कर निगरानी करते रहे। दूसरे दिन 8223 अभ्यर्थियों ने पीईटी परीक्षा दी। जबकि 3777 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों दिनों में कुल पंजीकृत 24 हजार अभ्यर्थियों में 16196 ने परीक्षा दी। 7804 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पीईटी के लिए जनपद की तीन तहसील क्षेत्र में कुल 16 केंद्र बनाए गए था। दूसरे दिन गेट पर तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। सुबह की पाली में दस बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा में 4058 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
वहीं, 1942 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार शाम की पाली में तीन से पांच बजे तक की अवधि में 4165 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 1835 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा अवधि में डीएम नेहा जैन, एसपी सुनीति ने लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई गई। इस दौरान एसडीएम व अन्य अधिकारी भी निरीक्षण करते रहे।