फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : रसूलाबाद तहसील कॉलोनी का 74 लाख बिजली बिल बकाया, आरसी की कार्रवाई का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद तहसील प्रशासन ने आवासीय कॉलोनी में बिजली कनेक्शन तो करा लिया, लेकिन तैनात अधिकारियों व कर्मियों से बिल की वसूली नहीं की। अब आवासीय कॉलोनी में बिजली उपयोग का 74 लाख से अधिक बिल बकाया हो गया है।
विज्ञापन

मार्च अंत में कनेक्शन काट दिया गया। अब बिजली विभाग की ओर से बकाया भुगतान के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है। राजस्व जमा नहीं करने पर आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
रसूलाबाद तहसील में राजस्व कर्मियों की कॉलोनी के साथ ही अधिकारियों का आवासीय परिसर भी है। आवासीय कॉलोनी व प्रशासनिक भवन के अलग अलग बिजली कनेक्शन किए गए। इधर आवासीय कॉलोनी का बिल करीब दस साल से जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन

आवासीय कॉलोनी का बिल 74 लाख 47 हजार 138 रुपये हो गया तो मार्च में बिजली विभाग ने दो नोटिस देकर कनेक्शन काट दिया। चार माह बीतने के बाद भी राजस्व जमा नहीं हो सका है। इधर डिस्काम से लगातार बकाया जमा कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को लेकर चेतावनी दी जा रही है।
तहसील प्रशासन की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि बकाया बिल राशि का भुगतान शासकीय मद से नहीं किया जा सकता है। तहसील आवास परिसर के बकाया बिल का भुगतान उपयोगकर्ता को करना है।
एक्सईएन झींझक संतोष कुमार ने बताया कि तहसील आवास परिसर का बकाया बिल करीब दस साल का है। इस अवधि में कौन कौन अधिकारी व कर्मचारी परिसर में रहे और कितना बिजली का उपयोग किया इसका ब्योरा तैयार कर तहसील प्रशासन के पास भेजा है।
बकाया बिल भुगतान के लिए दो बार पत्र लिखा जा चुका है। जल्द बिल जमा नहीं होने पर आरसी की कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार राजकुमार चौधरी ने बताया कि उनके तैनाती के पूर्व का बिल बकाया है। अब सरकारी आवास में रहने वाले कुछ कर्मियों का बिजली कनेक्शन करा दिया गया है। बकाया बिल के भुगतान के लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा।
बिजली काटी तो प्रशासनिक भवन से जोड़ ली केबल
रसूलाबाद तहसील आवास परिसर की बिजली मार्च अंत में बकाएदारी होने पर काट दी गई। इस पर अधिकारियों व कर्मियों ने भुगतान की जहमत नहीं उठाई, अलबत्ता नजदीक बने तहसील की प्रशासनिक भवन से केबल जोड़ ली। केवल कुछ कर्मियों ने अलग से बिजली के कनेक्शन करा लिए। एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि तहसील के आवासीय परिसर में प्रशासनिक भवन से बिजली उपयोग की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें