फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : गोगूमऊ स्थित एचपीसीएल डिपो के पास ढाबे से 13 ड्रमों में 24 सौ लीटर अवैध डीजल पकड़ा

विज्ञापन
बरामद डीजल के ड्रम के साथ पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर क्षेत्र के गोगूमऊ स्थित एचपीसीएल डिपो के पास पुलिस ने एक ढाबे पर छापा मारकर पिकअप में लादते समय 13 ड्रमों में करीब 24 सौ लीटर अवैध डीजल पकड़ा। मौके से आठ खाली ड्रम भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गोगूमऊ में एचपीसीएल तेल डिपो के पास स्थित एक ढाबे पर लंबे समय से टैंकरों से तेल चोरी कर बेचने का कारोबार चल रहा है। जून 2022 में एसओजी टीम ने यहां छापा मारकर 1000 लीटर चोरी का डीजल पकड़ा था। इसके कुछ दिनों बाद तक यहां काम बंद रहा।
जो बाद में फिर से शुरू हो गया है। गुरुवार को यहां अवैध तरीके से एकत्र डीजल के ड्रमों को एक पिकअप में लादकर बिक्री के लिए भेजा जा रहा था। इसकी सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापामारा।
विज्ञापन

मौके से 21 ड्रम मिले, जिसमें 13 में करीब 24 सौ लीटर डीजल मिला। वहीं, आठ ड्रम खाली मिले। सूचना पर रनियां पुलिस व सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक पिकअप मालिक ओर दूसरा चालक बताया जा रहा है।
सूचना पर पूर्ति निरीक्षक सुमल्लिका ने जांच की। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मौके से अवैध कारोबार करने वाले सचेंडी निवासी लकी सोनकर व बर्रा निवासी शिवा वाल्मीकि को पकड़ा गया है। पिकअप को कब्जे में लिया है। आपूर्ति विभाग और एसडीएम को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें