कानपुर में पुजारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गोपालेश्वर धाम के पुजारी नरेशानंद घायल हालत में मिले। हमलावरों ने धारदार हथियार से उनकी गर्दन रेती दी। गंभीर हालत में उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।