बाबूपुरवा के बगाही निवासी दिव्यांग अभिनव वर्मा के बैंक खाते से शातिर साइबर ठगों ने दो बार में करीब 95 हजार रुपये पार कर दिए। अभिनव ने पुलिस को बताया कि वह पैरालिसिस से पीड़ित हैं। शरीर का आधा हिस्सा काम नहीं करता है। बताया दो जून की रात करीब 10:30 बजे पहली बार खाते से करीब 48 हजार और थोड़ी देर बाद करीब 44 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। उन्होंने साइबर पोर्टल 1930 पर जानकारी देकर रकम होल्ड कराई। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।