पनकी में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर डी ब्लॉक निवासी इंद्रजीत लाहिरी एपीके फाइल भेजी। उसे खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। शातिर ने दो बार में 1.35 लाख रुपये पार कर दिए। पनकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनके मोबाइल में 19 दिसंबर 2025 को कॉल आई थी।