मुंबई पुलिस का सिपाही बनकर शातिर ने आईआईटी की पीएचडी छात्रा के खाते से लाखों की रकम पार कर दी। पीड़िता ने कल्याणपुर थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट कराई है। मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम कालामेस्सरी निवासी संजना पौल आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर रही हैं।
उनका बचत खाता कालामेस्सरी ब्रांच की फेडरल बैंक में है। शनिवार शाम खुद को मुंबई पुलिस का सिपाही बताने वाले युवक ने संजना को फोन किया। वेरिफिकेशन के नाम पर खाते की जानकारी हासिल कर ली। थोड़ी देर में उनके खाते से दो बार में पांच लाख 69 हजार 738 रुपये पार हो गए। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।