बैंकों के निष्क्रिय खातों में डंप पड़े रुपये शहरियों को वापस मिल सकेंगे। रिजर्व बैंक इंडिया के निर्देश पर शुक्रवार को कालपी रोड स्थित एमएसएमई विकास संस्थान में कैंप लगाया गया। इसमें अलग-अलग बैंकों के 17-18 स्टॉल लगाए गए। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने निष्क्रिय खातों के नॉमिनी, उत्तराधिकारी, केवाईसी की प्रक्रिया के साथ रकम वापसी के लिए आवेदन किया। नियमों के तहत भुगतान कराया गया। लीड बैंक मैनेजर आदित्य चंद्रा ने बताया कि शहर में अलग-अलग बैंकों के नौ लाख 31 हजार खातों की पहचान की गई है। इनमें करीब 400 करोड़ रुपये हैं। आरबीआई का निर्देश है कि 10 साल से निष्क्रिय खातों की रकम वापस की जाए।