हाईवे किनारे लगे एटीएम की रेकी कर लॉक तोड़ने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 19 वर्षीय सदस्य प्रिंस कुमार लोधी को महाराजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रूमा यूपीएसआईडीसी स्थित इंडियन बैंक के एटीएम का लॉक तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया था। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। यह फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के झाढ़ी रामपुर गांव निवासी है। महाराजपुर थानाप्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ फतेहपुर के ललौली और वाराणसी के भेलूपुर थाने में भी चोरी और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।